व्यथित हुए परिवहन मंत्री ने अंतरात्मा की आवाज पर लिया बड़ा निर्णय
भोपाल
परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पिछले दिनों बसंत पंचमी के अवसर पर मेरे एक मित्र मंत्री के यहाँ आयोजित सरस्वती पूजन उपरांत प्रसाद ग्रहण करने वाली फोटो वायरल हुई। सीधी की दर्दनाक बस दुर्घटना को सरस्वती पूजन के प्रसाद से जोड़कर विपक्ष ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया, जिससे मैं काफी व्यथित हूँ।
मैंने निर्णय लिया है कि एक साल तक मैं सार्वजनिक आयोजनों में भाग तो लूंगा, परंतु वहाँ भोजन इत्यादि ग्रहण नहीं करूंगा।
Source : Agency

पाठको की राय